कानपुर में रावतपुर, काकादेव और डबल पुलिया में बनेंगे भूमिगत मेट्रो स्टेशन, मई या जून में होगा निर्माण कार्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 02:49 PM IST

Kanpur Metro Tunal: यूपीएमआरसी ने कानपुर में मेट्रो कॉरिडोर-2 के तीनों भूमिगत मेट्रो स्टेशनों और भूमिगत ट्रैक के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। कॉरिडोर-2 में सीएसए से बर्रा-8 तक आठ मेट्रो स्टेशनों और ट्रैक का निर्माण होगा। निर्माण मई या जून में शुरू कराने की कोशिश है। इस कॉरिडोर के अन्य पांचों मेट्रो स्टेशन और ट्रैक उपरिगामी होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में बनेंगे तीन मेट्रो स्टेशन और भूमिगत ट्रैक
  • मेट्रो कॉरिडोर-2 के तीनों स्टेशनों और भूमिगत ट्रैक के लिए टेंडर जारी
  • सीएसए से बर्रा-8 तक आठ मेट्रो स्टेशनों और ट्रैक का होगा निर्माण


Kanpur Metro Tunal: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने कॉरिडोर-2 के तहत बनने वाले तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशनों और भूमिगत मेट्रो ट्रैक के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। मेट्रो रेल ने जल्द ही इस कॉरिडोर के अंतर्गत उपरिगामी मेट्रो स्टेशनों और उपरिगामी मेट्रो ट्रैक के भी टेंडर जारी करने के संकेत दिए हैं। यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक इसके लिए हरी झंडी दे चुका है। कॉरिडोर-2 में सीएसए से बर्रा-8 तक आठ मेट्रो स्टेशनों और ट्रैक का निर्माण किया जाना है। इनमें से रावतपुर, काकादेव और डबल पुलिया में भूमिगत मेट्रो स्टेशन और भूमिगत ट्रैक रहेगा।

kanpur metro

कानपुर में ये तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनेंगे

इयूपीएमआरसी ने सके लिए ग्लोबल टेंडर जारी कर दिए गए हैं। मेट्रो रेल के पीआरओ के अनुसार, टेंडर पड़ने के बाद सबसे पहले तकनीकी बिड और उसके बाद फाइनेंशियल बिड का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद ठेकेदार को कार्यादेश जारी किया जाएगा।

End of Feed