Mahoba News: महोबा में दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते कुएं में गिरी तीन सगी बहनें; मौत

महोबा के अजनर थाना क्षेत्र के आरी गांव में तीन नाबालिग बहनों की कुएं में गिरकर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि तीनों बहनें खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंचीं और फिसलकर एक-एक कर कुएं में गिर गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा।

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। अजनर थाना क्षेत्र के आरी गांव में तीन नाबालिग सगी बहनों खेलते समय कुएं में गिर गईं। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों के शव बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। महोबा के पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि कल 112 पर एक सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की थी।

well

कुएं में गिरने से तीन बच्चियों की मौत (सांकेतिक फोटो | IANS)

कुएं में था दो फुट गहरा पानी

पुलिस ने बताया कि दिन में तीन बजे गांव आरी थाना अजनर में एक बच्ची ने बताया कि वह अपनी तीन बहनों के साथ खेल रही थी। उन्हीं खेतों में एक कुआं भी है, जिसमें दो फुट की गहराई तक पानी भरा है। उसकी गहराई 15 फीट के आसपास है। ये तीन बच्चियां खेत पर रह गई और कुएं में गिरने से उनकी मौत हो गई। इसके पहले पांच थानों की पुलिस ने मिलकर सर्च अभियान चलाया। तथ्य सामने आने के बाद कुएं से सभी शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। मौके पर सभी अधिकारी मौजूद हैं। पोस्टमार्टम के बाद सारी जानकारी दी जाएगी।

End of Feed