फतेहपुर में डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर; दो की दर्दनाक मौत, 12 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे 17 वर्षीय लड़की समेत दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने डंपर चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Fatehpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 17 वर्षीय एक किशोरी सहित दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि हादसा इतना जोरदार था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग दूर जा गिरे।

2 killed in collision between dumper and tractor-trolley

डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 2 की मौत

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब श्रद्धालु प्रतापगढ़ स्थित मनगढ़ धाम में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि घायल श्रद्धालुओं को तुरंत खागा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सुधीर पटेल (38) और सपना (17) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बाकी गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

End of Feed