Indian Railway: यात्रियों को मिलेगी राहत, होली पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, इस स्टेशन पर ठहरेंगी ये 3 ट्रेन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 07:56 PM IST

Indian Railway Holi 2023: अगले माह आठ तारीख को होली का त्योहार है। त्योहार मनाने के लिए लोग अपने घर आएंगे। रेलवे में अभी से ही सभी सीटें फुल हो गई हैं। कानपुर से चलने या होकर जाने वाली ट्रेनों में भी लगभग सीटें फुल हैं। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • होली पर रेलवे देगा यात्रियों को राहत
  • स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा रेलवे
  • अधिकतर ट्रेनों में सीटें हुई फुल, यात्री हो रहे परेशान

Indian Railway Holi 2023: अगले महीने होली पर घर जाने वाले लोगों को ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं। कानपुर से होकर चलने वाली या यहां से गुजरने वाली 90 फीसदी ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। इसके अलावा त्योहार पर फ्लाइट का भी किराया तीन गुना ज्यादा है। वहीं, रेलवे त्योहार पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर यात्रियों को राहत देगा। लोगों को घर जाने के लिए स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे के अफसर ने कहा कि होली पर रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा, ताकि यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े।

Indian Railways NEW

होली पर स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

अगले महीने की आठ तारीख को होली का त्योहार है। ऐसे में 120 दिन पहले आरक्षण कराने के नियम के चलते ज्यादातर नौकरीपेशा लोगों ने ट्रेनों में सीटें बुक करा ली हैं। मुंबई रूट पर केवल 40 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। इस कारण इस रूट पर सीटों को लेकर अधिक मारामारी है। दिल्ली रूट पर 88 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है।

End of Feed