Kanpur News: सस्ती दवा और फ्री में ई रिक्शा की सवारी, कहीं आप भी इस झांसे में पड़कर जान खतरे में तो नहीं डाल रहे

Kanpur News: कानपुर के एलएलआर अस्पताल के बाद जीएसवीएसएस पीजीआई अस्पताल के बाहर निजी मेडिकल स्टोर के एजेंटों द्वारा मरीजों को सस्ती दवा के नाम पर ठगा जा रहा है। मरीजों को अस्पताल के मुख्य द्वार से ई-रिक्शा की मुफ्त सेवा के नाम पर निजी मेडिकल स्टोर पर छोड़ा जाता है।

Kanpur News: दिन प्रतिदिन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को ठगने के लिए रोज नए तरीके निकाले जा रहे हैं। ठगी के मामले इस प्रकार बढ़ने लगे हैं कि स्वास्थ्य व्यवस्था भी इससे बची नहीं है। ऐसे ही ठगी के कुछ मामले कानपुर के जीएसवीएसएस पीजीआई के बाहर से सामने आए हैं। पीजीआई अस्पताल के बाहर आपको कई ई-रिक्शा खड़े दिख जाएंगे, जो सस्ते में दवा और मुफ्त सेवा के नाम पर आपको ठग रहे हैं। पीजीआई की फार्मेसी में अस्पताल की अधिकतम दवा मिल जाती है। लेकिन उसके बाद भी निजी मेडिकल स्टोर के एजेंटों द्वारा सस्ती दवाओं का झांसा देकर यहां के मरीजों को ठगा जा रहा है।

Private Medical Store Agents Cheated Patients by Promising Cheap Medicines Outside GSVSS PGI Hospital Kanpur

सस्ती दवा के नाम पर निजी मेडिकल स्टोर एजेंट कर रहे ठगी

एलएलआर के बाद पीजीआई के बाहर शुरू हुआ ठगी का खेल

एलएलआर और उर्सला अस्पताल के मुख्य द्वार पर चल रहा ठगी का ये खेल अब जीएसवीएसएस पीजीआई के बाहर तक पहुंच गया है। यहां सस्ती दवाई का झांसा देकर निजी मेडिकल स्टोर तक पहुंचाने वाले एजेंटों ने ई-रिक्शा खड़े किए हुए हैं। जो मरीज को अस्पताल के मुख्य द्वार से बिठाकर मेडिकल स्टोर तक ले जाते हैं। मरीज को अस्पताल से निकलता देख ई-रिक्शा वाले उन्हें तुरंत सस्ती दवा और फ्री में ई-रिक्शा की सवारी करने का झांसा देते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

End of Feed