पैतृक गांव पहुंचा कानपुर के शुभम का पार्थिव शरीर, परिजनों में मची चीख-पुकार; पिता ने पहलगाम हमले को लेकर कहा...

कानपुर के शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर रात को करीब 1:56 बजे महाराजपुर के हाथीपुर गांव लाया गया। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान की निगरानी में शव को उनके पैतृक गांव लाया गया। पहलगाम में हुए हमले में आतंकवादियों ने शुभम की हत्या कर दी थी। शुभम की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। जिसके बाद वह परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने के लिए गए थे।

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास महाराजपुर के हाथीपुर गांव पहुंच गया है। उनके शव को ग्रीन कॉरीडोर बनाकर रात के करीब 1:56 बजे हाथीपुर गांव लाया गया। शुभम का शव देख कर परिजनों में आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शुभम का अंतिम संस्कार आज सुबह किया जाएगा। आज सीएम योगी आदित्यनाथ मृतक के परिवार से भी मिलेंगे।

Subham dwivedi

कानपुर पहुंचा शुभम का पार्थिव शरीर

MSME मंत्री की निगरानी में पैतृक गांव पहुंचा शव

शुमभ के पार्थिव शरीर को फ्लाइट के माध्यम से बुधवार रात 11:50 बजे दिल्ली से लखनऊ लाया गया। योगी सरकार ने एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को शव को कानपुर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी, ताकि किसी तरह की कोई समस्या न हो। एमएसएमई मंत्री अपनी निगरानी में शव को लेकर उनके पैतृक निवास स्थान हाथीपुर गांव पहुंचे। रात करीब1:56 बजे शुभम का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से उतारा गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव को एंबुलेंस से उतारकर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कंधा भी दिया।

End of Feed