Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हाई प्रोफाइल ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक नर्सिंग ऑफिसर को ठग ने अपना शिकार बनाया और शादी का झांसा देकर 59.50 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है का आरोपी ने खुद को एडीजे बताकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया की पीड़िता किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में नर्सिंग अफसर के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी के लिए उनके पिता ने मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाया था।
कानपुर में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई नर्सिंग ऑफिसर (फोटो - Canva)
इस वेबसाइट के माध्यम से अंशुमान विक्रम नाम के एक शख्स ने उनसे संपर्क किया और खुद को सीतापुर का एडीजे बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। युवक ने पहले युवती और उसके परिवार का विश्वास जीतने के लिए पिता के बीमार होने की कहानी बनाई थी। उसने महिला के परिवार को कहा था कि उसके पिता का बेंगलुरु में चल रहा है, जैसे ही उनकी स्थिति सामान्य होगी, वह शादी करेगाा। महिला ने बताया कि युवक ने बातचीत के दौरान खुद को जज बताया और बार-बार न्यायिक पद की मर्यादा का हवाला दिया।
जुलाई से महिला को ठगना शुरू किया
महिला ने पुलिस को बताया कि जुलाई के अंत में अंशुमान ने कहा कि वह एक करोड़ रुपये की लग्जरी कार खरीदना चाहता है, लेकिन क्योंकि वह एक न्यायिक अधिकारी है वह कार के लिए सीधे भुगतान नहीं कर सकता। कहानी बनाते हुए उसने युवती को अपने नाम से लोन लेने की सलाह दी। पीड़िता के अनुसार, उसके पास पहले से 15 लाख रुपये की नकदी थी। महिला के अनुसार, अंशुमान ने सीमांत अग्रवाल नामक व्यक्ति से लोन प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए उसे मिलवाया। जिसने जिसके बाद युवती के नाम से 44.56 लाख रुपये सीमांत के खाते में ट्रांसफर कराए गए।
पुलिस ने बताया कि 7 सितंबर को अंशुमान ने युवती को कानपुर आने के लिए कहा। यहां उसने पीड़िता को 59.50 लाख रुपये लेकर शनिदेव मंदिर (चुन्नीगंज) में बुलाया। मंदिर पहुंचा महिला से ठग ने पैसे लेकर अपनी कार में रखवाए और उसे मूवी दिखाने ले गया। महिला ने बताया कि मूवी शुरू होने के 20 मिनट बाद तबीयत खराब होने का बोलकर वह बाहर निकाला। आरोपी ने अपना मोबाइल बंद किया और वहां से फरार हो गया। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने ग्वालटोली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
