Kanpur Crime News: कानपुर से तीन दिन पहले लापता हुए सात वर्ष के मासूम का शव पब्लिक टॉयलेट में मिला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 03:35 PM IST

कानपुर में सब्जी व्यापारी के 7 वर्ष के बेटे का श‍‍व पब्लिक टॉयलेट में मिला है। इससे पहले बेटा 11 अक्टूबर को लापता हो गया था। सब्जी व्यापारी के बेटे का अपहरण करके हत्या कर दी गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में सब्जी व्यापारी के सात वर्ष के बेटे का अपहरण कर हत्या
  • पब्लिक टॉयलेट में कंबल में लिपटा हुआ मिला शव
  • परिवाजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सब्जी व्यापारी के 7 वर्ष के बेटे का श‍‍व निर्माणाधीन थाना भवन से कुछ ही दूरी पर पब्लिक टॉयलेट (Toilet) में मिला है। बच्चा 11 अक्टूबर की रात 8.30 बजे लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने थाने (Police Station) में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बादशाही नाका थाना क्षेत्र में सब्जी व्यापारी के सात वर्ष के बेटे का अपहरण करके हत्या कर दी गई। शुक्रवार की शाम को थाने के निर्माणाधीन भवन से कुछ ही दूर पर स्थित पब्लिक टॉयलेट में कंबल में लिपटा शव मिला।

Kanpur Crime

कानपुर के पब्लिक टॉयलेट में मिला बच्चे का शव

पब्लिक टॉयलेट के केयरटेकर की सूचना पर पुलिस पहुंची और पहचान के लिए परिवार के सदस्यों को बुलाया। यह बच्चा तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। परिवार के सदस्यों ने अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना स्थल पर भारी भीड़ जुटने और बवाल की आशंका के चलते डीसीपी पूर्वी अनवरगंज, कलक्टरगंज सर्किल फोर्स, क्विक रिस्पॉन्स टीम के साथ मौके मौजूद रहे। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

End of Feed