Kanpur Weather: जलती गर्मी से लोग हुए परेशान, जल्द ही जाएगा पारा 40 के पार

Kanpur Weather: अप्रैल महीने की शुरुआत जलती हुई गर्मी के साथ हुई है। कानपुर शहर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़कर 40 के पार होने की आशंका है।

Kanpur Weather: मार्च के अंतिम 10 दिनों में गर्मी की शुरुआत होने लगी थी। अप्रैल आते-आते जलती हुई गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। धूप की तपिश अब बर्दाश्त से बाहर होने लगी है। वहीं पहाड़ी इलाकों में कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बर्फबारी हो रही है। इतना ही नहीं प्रदेश के कुछ इलाके ऐसे भी है जहां बारिश की बौछार देखने को मिल रही है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 के पार जाता दिख रहा है। इससे मौसम वैज्ञानिकों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में कानपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है।

Kanpur Temperature

कानपुर में बढ़ती गर्मी से परेशान लोग

End of Feed