पुलिस हिरासत में शख्स की मौत पर पत्नी का आरोप, हम बेहोश थे FIR पर अंगूठा लगवा लिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 02:56 PM IST

Man died In Police Custody : कानपुर के बिधनू में पुलिस हिरासत में हुई शख्स की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत मामले ने पकड़ा तूल
  • परिजनों ने पुलिस पर लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह साफ नहीं


Man died In Police Custody: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिधनू में रविवार रात पुलिस हिरासत में एक अनुसूचित जाति के शख्स की मौत हो गई। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, इस पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है। भाइयों में हुए विवाद के बाद पुलिस शख्स को पकड़कर थाने ले गई थी। परिजनों का आरोप है कि शख्स की मौत के बाद पुलिस ने बड़ा खेल किया है। जो तहरीर पुलिस के खिलाफ थी, पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने खुद को बचाने के लिए तहरीर ही बदलवा दी और हत्या का मुकदमा मृतक के भाई पर ही दर्ज कर दिया। बिधनू के रमईपुर गांव के रहने वाला राजेंद्र कठेरिया (47) मजदूरी करता था। जमीन को लेकर राजेंद्र का भाई बबलू से झगड़ा चल रहा था।

Kanpur News

कानपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत

बताया जाता है कि, रविवार रात दोनों नशे में थे। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर बबलू ने पुलिस को जानकारी दे दी। परिजनों के मुताबिक पुलिस आई और राजेंद्र को उठा ले गई। राजेंद्र की थाने में पुलिस ने जमकर पिटाई की। पिटाई से राजेंद्र की तबीयत बिगड़ गई, इस पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

End of Feed