Kanpur Murder: लव, इंस्टाग्राम रील और इंतकाम...कानपुर हिस्ट्रीशीटर शालू की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 06:51 PM IST

Kanpur Murder: यूपी के कानपुर में जूही के परमपुरवां में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर शालू (25) की हत्या दोस्त के बहनोई ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी। इसके बाद आरोपी उसका शव रावतपुर में रेलवे लाइन के किनारे फेंक कर भाग गए थे। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में खुलासा
  • दोस्त के बहनोई ने साथियों संग मिलकर की थी हिस्ट्रीशीटर की हत्या
  • सीसीटीवी में कैद हुए कातिल, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Kanpur Murder News: कानपुर के परमपुरवा में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर शालू की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या की वजह पत्नी, प्रेमिका और इंस्टाग्राम रील का ट्रायंगल बताया जा रहा है। इसके अलावा मुख्य आरोपी को गाली देना भी एक प्रमुख वजह सामने आ रही है। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को दो और आरोपियों की तलाश है।

kanpur Police

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में खुलासा

जानकारी के अनुसार, पांच अक्टूबर को देर रात शालू को हिस्ट्रीशीटर शिवम बांगरू और दो अन्य लोग घर से बुला ले गए थे। अगले दिन उसका शव रावतपुर स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर पड़ा मिला था। शालू के भाई शेरू ने उसकी पहचान की थी। शेरू की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। जूही पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शिवम बांगरू, अमित पासवान और सनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

End of Feed