कानपुर के लोगों को तोहफा, मंधना एलीवेटेड फ्लाइओवर बनकर तैयार, 17 अप्रैल से दौड़ेंगी गाड़ियां

कानपुर के जीटी रोड का मंधना एलीवेटेड फ्लाईओवर बनकर तैयार है। पुल पर सुरक्षा और रंगाई का काम किया जा रहा है। 17 अप्रैल से इसे वाहनों के लिए शुरू किया जाएगा।

Kanpur News: कानपुर के जीटी रोड का मंधना एलीवेटेड फ्लाईओवर लगभग तैयार है। पुल को बनाने के बाद अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुल पर सुरक्षा बंदोबस्त करने के साथ-साथ इसपर रंगाई और मार्किंग का काम किया जा रहा है। इसके बाद यहां लाइटिंग लगाई जाएगी। इसे जल्द से जल्द तैयार करने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के जिम्मेदारों ने 17 अप्रैल से इसे वाहनों के लिए खोलने की तैयारी की है। इस काम के पूरा होने के बाद आइआइटी गेट से अलीगढ़ तक जीटी रोड के चौड़ीकरण का काम पूरा किया जाएगा।

kanpur flyover

मंधना एलीवेटेड फ्लाईओवर

कानपुर के जीटी रोड के आइआइटी गेट से लेकर कन्नौज के मैनपुरी सीमा तक 132 किलोमीटर के चौड़ीकरण पूरा किया जा चुका है। मंधना के एलीवेटेड फ्लाईओवर का काम हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग और पूर्वोत्तर रेलवे से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) न मिलने के चलते लंबे समय तक अधूरा पड़ा रहा।

End of Feed