नीम-हकीम खतरा-ए-जान सुना होगा, ये अस्पताल भी कम नहीं, बना देंगे भगवान का मेहमान

कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण और मानक विहीन कई निजी अस्पताल चल रहे हैं। यहां कई ऐसे अस्पताल हैं, जिनके ओटी और आईसीयू सील किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

Kanpur News: कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण और मानक विहीन कई निजी अस्पताल चल रहे हैं। इन अस्पतालों में मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। इन अस्पताल के संचालकों को राजनेताओं से लेकर महकमे के अफसरों और कर्मचारियों का संरक्षण मिला हुआ है। यही वजह है इनकी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जाती है। जिसे लेकर 20 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीकरण के निजी अस्पताल संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया था, उसमें कुछ के आपरेशन थियेटर (OT) और इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) सील किए गए थे, जबकि कुछ निजी अस्पतालों को बंद कराया गया था। यहां कई ऐसे अस्पताल हैं, जिनके ओटी और आईसीयू सील किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

kanpur hospital

कानपुर के सील अस्पतालों में हो रहा इलाज (सांकेतिक फोटो)

इन अस्पतालों की जांच के लिए मंगलवार को न्यूज चैनल जागरण की टीम ने जब जांच पड़ताल के लिए यहां के न्यू शिवली रोड स्थित मां दुर्गा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से अनजान बनकर पूछा कि - भैया हमारे मरीज का आपरेशन होना है, आपके यहां हो जाएगा? अखबार में पढ़ा था कि ओटी और आइसीयू सील है।

End of Feed