Kanpur News: धनतेरस पर 17 लाख 50 हजार रुपये से सजाया गया मां लक्ष्मी का दरबार, कानपुर के इस मंदिर ने मोह लिया भक्तों का दिल

विगत 12 वर्षो से नोटों से महालक्ष्मी मंदिर का श्रृंगार किया जाता है। इस साल 17 लाख 50 हजार रुपये से मंदिर के चप्पे-चप्पे को सजाया गया है।

Kanpur News: कानपुर के सुप्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में मां महालक्ष्मी अपने भक्तों के चेहरे में मुस्कान और आंखों में चमक ला रही है। जी हां यह कोई अद्भुत चमत्कार से कम नही है। और न ही देश के किसी कोने में ऐसा नजारा देखने को मिलेगा क्योंकि धन की देवी मां वैभव लक्ष्मी के मंदिर को नोटों से सजाया गया है। जिसमें 17 लाख 50 हजार रुपये मंदिर के चप्पे चप्पे पर लगाए गए हैं। जिसमें दस रुपये से लेकर दो हजार तक के नोट शामिल हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता हैं।

96576457.

कानपुर के लक्ष्मी मंदिर को नोटो से सजाया गया

तो आपको बताते है कि हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दीपावली पर घरों में लक्ष्मी गणेश को विराजमान किया जाता हैं और पूजा अर्चना के दौरान रोशनी की जाती है इसीलिए धन की वर्षा करने वाली महादेवी मां वैभव लक्ष्मी के प्रांगण को नोटो से सजाकर एक आकर्षण का केंद्र बनाया जाता है।

End of Feed