Kanpur: कानपुर के रोमियो को ऐसे सबक सिखाएंगी छात्राएं, रोजाना तीन घंटे की लगेंगी कक्षाएं, शॉक पेन-चिली स्प्रे बनेगा हथियार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 11:59 PM IST

Kanpur Self Defense: कानपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ करना अब शोहदों को भारी पड़ेगा। छेड़छाड़ पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश स्तरीय पहल की गई है। कानपुर में छात्राओं की आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजाना तीन घंटे की कक्षाएं लगेंगी। छात्राएं शोहदों को शॉक पेन-चिली स्प्रे से सबक सिखाएंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में शोहदों को छात्राएं शॉक पेन और चिली स्प्रे से सिखाएंगी सबक
  • जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा प्रशिक्षण
  • कानपुर में रोजाना तीन घंटे की लगेंगी कक्षाएं

Kanpur Chilli Spray: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अब युवतियों या महिलाओं को अकेला पाकर उसने छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की खैर नहीं है। कौशल विकास मिशन ने अब ऐसे मनचलों को सबक सिखाने की तैयारी पूरी कर ली है। दरअसल, अकेले जा रही महिलाओं के साथ कई बार छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। शोहदों से बचने के लिए कई बार महिलाओं व छात्राओं के पास कुछ नहीं होता। ऐसे में शोहदों को सबक सिखाने के लिए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी कानपुर में कौशल विकास मिशन ने उठाई है।

Kanpur (9)

शॉक पेन और चिली स्प्रे से शोहदों को सबक सिखाएंगी छात्राएं

इसके तहत अब राजकीय, निजी और अनुदानित आईटीआई सहित कौशल विकास केंद्रों की छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद छात्राएं अपनी सुरक्षा के लिए पर्स में शॉक पेन और चिली स्प्रे साथ लेकर चलेंगी।

End of Feed