Kanpur Couple Suicide: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पनकी में नवदंपत्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पति-पत्नी के शव दरवाजे पर एक ही दुपट्टे से लटके मिले हैं। सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मकान मालिक ने दंपत्ति की खुदकुशी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पनकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मौके से सबूत जुटाए गए। और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, जालौन के बरखेरा के रहने वाले मुन्ना का बड़ा बेटा राहुल अपनी पत्नी पुष्पलता के साथ 21 नवंबर को कानपुर आया था। राहुल पत्नी के साथ पनकी के शाहपुर गांव में किराए पर रह रहा था। रविवार रात में पति-पत्नी के शव दरवाजे पर दुपट्टे से लटके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल के परिवार वालों को फोन करके घटना की जानकारी दी।
दंपत्ति आत्महत्या के मामले में सहायक पुलिस आयुक्त जानकारी देते हुए
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने पुलिस को बताया कि, राहुल काम की तलाश में पत्नी को लेकर कानपुर आया था। राहुल पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। परिजन भी आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। थाना प्रभारी ने बताया कि, आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर घटना की वजह तलाश कर रहे हैं।
