36 घंटे में 2 बार मिली कानपुर सेंट्रल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां-डॉग स्क्वायड अलर्ट

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 36 घंटे में दूसरी बार बम की धमकी मिलने के बाद तलाशी अभियान तेज कर दी गई है। हालांकि, अभी तक जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

कानपुर : कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 36 घंटे के भीतर दूसरी बार बम की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार शाम को रेलवे स्टेशन पर व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। हालांकि गहन तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि शाम करीब सात बजे 112 नियंत्रण कक्ष पर एक आपातकालीन फोन आया, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि रेलवे स्टेशन को उड़ा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अलर्ट मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस), एंटी सबोटाज टीम और श्वान दस्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल स्टेशन पहुंचे और उच्च सुरक्षा जांच शुरू की गई।

Bomb Hoax in Kanpur Central

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 36 घंटे में दूसरी बार बम की धमकी

विस्फोटक सामग्री नहीं मिली

पुलिस और सुरक्षा टीम ने किसी भी खतरे से बचने के लिए सभी प्लेटफार्म, यात्रियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों, विश्राम कक्ष, पार्सल कार्यालयों और पार्किंग क्षेत्रों में गहन जांच की। अभियान के दौरान सभी संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई और यात्रियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी गई। इस दौरान कोई विस्फोटक सामग्री या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

End of Feed