भारत बंद 9 जुलाई 2025 : सड़कों पर होंगे कर्मचारी, क्या बंद रहेंगे बैंक-बाजार? लखनऊ-कानपुर में कितना रहेगा हड़ताल का असर

कानपुर, लखनऊ में भारत बंद का असर (Kanpur-Lucknow Bharat Bandh 9 July 2025) : भारत बंद के दौरान लखनऊ और कानपुर में कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, पुलिस हड़ताल को लेकर सतर्क है। योगी सरकार की ओर से शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। हालांकि, हड़ताल की वजह से बैंकिंग, डाक, कोयला खनन, कारखानें और राज्य परिवहन सेवाएं मामूली तौर पर प्रभावित हो सकती हैं।

Lucknow, Kanpur Bharat Bandh 9 July 2025: अगर आप भी 9 जुलाई यानी बुधवार को बैंक, पोस्ट ऑफिस या किसी सरकारी काम से कार्यालय जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। क्योंकि, आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। देशभर के 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। ये कर्मचारी, बीमा, राजमार्ग कोयला खनन समेत कई क्षेत्रों के होंगे। इनके सहयोग में 10 ट्रेड यूनियन और उनकी सहयोगी इकाइयों की ओर से मजदूर, किसान और राष्ट्र विरोधी नीतियों का करने के लिए बुलाई गई है। भारत बंद का असर यूपी के विभिन्न शहरों, कस्बों और ग्रामीण बाजारों पर देखने को मिल सकता है। हालांकि, भाजपा शासित प्रदेश होने के कारण व्यापक असर की उम्मीद नहीं लग रही है। आइये जानते हैं इसका कानपुर और लखनऊ में क्या असर रहेगा?

कौन होगा शामिल?

9 जुलाई को देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल के समर्थन में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), भारतीय ट्रेड यूनियनों का केंद्र (CITU), हिंद मजदूर सभा (HMS), स्व-नियोजित महिला संघ (SEWA), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF), यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC) हैं।

End of Feed