Kanpur Airport : कानपुर से दिल्‍ली मात्र 40 मिनट में, अत्‍याधुनिक एयरपोर्ट का आज सिंधिया-योगी करेंगे उद्घाटन

Kanpur Airport : चकेरी एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यहां से रोजाना 20 फ्लाइटें चलेंगी। टर्मिनल के डीपीआर में मौजूद 3 एप्रन को बढ़ाकर 6 किया जाएगा। यदि आवश्‍यकता पड़ती है तो टर्मिनल का विस्‍तार भी किया जाएगा।

Kanpur Airport : योगी सरकार में उत्‍तर प्रदेश विकास के पथ पर रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मेट्रो, रेल, एक्‍सप्रेस-वे और इलेक्ट्रिक बसों के बाद अब एयर कनेक्टिविटी की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसी क्रम में अब यूपी की औद्योगिक नगरी कानपुर भी अपने खोए हुए अस्तित्‍व को वापस लाते हुए दिख रही है। दरअसल, कानपुर महानगर को आज एयरपोर्ट की सौगात मिलने वाली है, जो कि प्रदेश का आठवां एयरपोर्ट होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कानपुर की न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) आज इसका उद्घाटन करेंगे।

​Kanpur Airport, Kanpur Airport Terminal, Kanpur Chakeri Airport

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट का कल होगा उद्घाटन।

कानपुर से दिल्‍ली 40 मिनट में

कानपुर एयरपोर्ट 6250 वर्ग मीटर में बनकर तैयार है। यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा होगी जिसे लेकर कनपुरियों में विशेष उत्‍साह है। खास बात ये प्रदेश की औद्योगिक राजधानी से देश की राजधानी यानी कानपुर से दिल्‍ली की दूरी इस एयरपोर्ट से महज 40 मिनट होगी। सीएम योगी इस टर्मिनल के सबसे पहले यात्री होंगे, उन्‍हें बोर्डिंग पास भी दिया जा चुका है। कार्यक्रम के बाद वे सीधे हवाई पट्टी से उड़ान भरेंगे।

End of Feed