Kanpur Roadways Buses: होली का पर्व मनाने के लिए प्रवासी लोग अपने घर आने लगे हैं। किसी ने ट्रेन में टिकट बुक करा ली है तो बस से सफर करने की योजना बना रहा है। ट्रेनों में सीट फुल हो गई हैं, हालांकि रेलवे कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है, तो ट्रेनें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। दूसरी ओर, होली पर कानपुर रोडवेज ने भी कमर कस ली है। कानपुर रोडवेज ने नौ प्रमुख रूटों पर 346 अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है। तीन से 13 मार्च तक अतिरिक्त बसों के संचालन किया जाएगा।
होली पर भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने लिया बड़ा फैसला
इसके अलावा रोडवेज प्रबंधन ने 50 बसों को रिजर्व लाइन में रखने की व्यवस्था भी की है। जिस रूट पर यात्रियों का भार बढ़ेगा, उसी रूट पर बसों को रवाना कर दिया जाएगा। होली के त्योहार पर चालक और परिचालक ड्यूटी करें, इसके लिए परिवहन विभाग ने प्रोत्साहन राशि देने की योजना भी ला रहा है।
