Kanpur: तीसरी आंख की जद में आएगा पूरा कानपुर, क्राइम करके बच नहीं पाएंगे अपराधी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 02:59 PM IST

Kanpur CCTV Cameras: पूरा कानपुर जिला अब तीसरी आंख की जद में रहेगा। अपराधियों को भी अपराध करने से पहले अब सोचना पड़ेगा। क्राइम करके अपराधी बच नहीं पाएंगे। कानपुर में निगरानी के लिए पांच हजार कैमरे लगेंगे। शहर को कैमरों से लैस कर डेडीकेटेड स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से लिंक किया जाएगा। अगले एक महीने में सभी कैमरे लगाए जाने का लक्ष्य रखा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में निगरानी के लिए लगेंगे पांच हजार सीसीटीवी कैमरे
  • बसों में आईपी बेस्ड कैमरे लगेंगे, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लिया फैसला
  • अगले एक महीने में सभी कैमरे लगाए जाने का लक्ष्य


Kanpur CCTV Cameras: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में निगरानी के लिए इस महीने पांच हजार और कैमरे लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह कैमरे बैंक, एटीएम, पूजा स्थल, दुकान और बाजार में प्रवेश द्वार, रोड के किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थल पर लगाए जाएंगे। इन कैमरों को स्मार्ट सिटी मिशन के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से कनेक्ट किया जाएगा। कैमरे लगने के बाद शहर की हर एक गतिविधि पर नजर रहेगी। अगले एक महीने में सभी कैमरे लगाए जाने का लक्ष्य रखा है।

kanpur cameras

कानपुर में सेफ सिटी के लिए पांच हजार कैमरे लगेंगे

प्रोजेक्ट को लेकर कानपुर कमिश्नर डा. राज शेखर ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्मार्ट सिटी, नगर निगम, एनएचएआई, मेट्रो, पर्यटन, महिला कल्याण समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

End of Feed