Temples to Visit in Kanpur: रामायण व महाभारतकाल में है इस मंदिर का उल्लेख, कानपुर के प्रसिद्ध मंदिर, नये साल पर करें दर्शन

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 28, 2022, 09:12 PM IST

Famous Temple to Visit in Kanpur: यदि आप भी कानपुर के रहने वाले हैं या फिर कानपुर की यात्रा पर हैं और नये साल पर मंदिरों के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपको कानपुर के आसपास के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे। जिससे आप परिवार के साथ नये साल पर लॉन्ग ड्राइव के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकेंगे। इन मंदिरों को लेकर भक्तों का मानना है कि, यहां दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Temples to Visit in Kanpur: जहां कानपुर कनकैया ऊपर चलै ट्रेन का पहिया, नीचे बहती गंगा मैया की कहावत से तो आपको बखूबी याद होगी। कानपुर Kanpur उत्तर भारत के ऐतिहासिक शहरों में से एक है, यहां हर साल हजारों की संख्या में लोग शानदार पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए आते हैं। यह शहर एक प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र रहा है, जिस पर कई साम्राज्यों और राजवंशों ने शासक (Famous Shiv Mandir In Kanpur) किया है। कानपुर जितना अपने खूबसूरत जगहों के लिए प्रसिद्ध है उतना ही यह अपने प्रसिद्ध मंदिरों के लिए भी मशहूर है। यूं तो इस शहर में अनेको मंदिर हैं, लेकिन कुछ मंदिर लोगों के जेहन और जुबां पर (Ancient Temple In Kanpur) रहते हैं।

Famous Temple in Kanpur

नये साल पर करें कानपुर के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन और पूजन

मान्यता है कि इन मंदिरों के दर्शन मात्र से भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं और कष्टों का निवारण होता है। यहां बारह देवियों का एक मंदिर है, इस मंदिर को लेकर भक्तों का मानना है कि मां भगवती यहां साक्षात वास करती हैं। इस मंदिर का इतिहास करीब 1700 साल पुराना है। कहा जाता है कि यहां आधी रात में पत्थर से 12 बहनें एकसाथ प्रकट होती हैं।

End of Feed