Kanpur: कानपुर की तलाक पीड़िता की धमकी, बोली-'योगी जी! 5 साल की बेटी के साथ आपके आवास के बाहर करूंगी आत्मदाह'

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 03:49 PM IST

Kanpur Divorce Victim: कानपुर की एक महिला ने पति और ससुराल वालों से परेशान होकर पांच दिसंबर को पांच साल की बेटी के साथ लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी है। महिला ने इस संबंध में एक शिकायती पत्र किदवई नगर इंस्पेक्टर को सौंपा है। महिला ने बताया कि, उसकी शादी आठ मई 2016 को सिद्धार्थनगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से वह और उसका परिवार परेशान कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर की तलाक पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने की दी धमकी
  • महिला ने कहा-‘योगी जी! आपके आवास के बाहर करूंगी आत्मदाह’
  • पति और ससुराल वालों से परेशान है पीड़िता

Kanpur Woman Threatens: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है। कानपुर जिले के जूही लाल कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने पति और ससुराल वालों से परेशान होकर पांच दिसंबर को अपनी पांच साल की बेटी के साथ लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी है। महिला ने इस मामले में एक शिकायती पत्र किदवई नगर इंस्पेक्टर को भी दिया है। महिला का कहना है कि, उसकी शादी आठ मई 2016 को सिद्धार्थनगर के रहने वाले युवक से हुई थी। कुछ दिनों बाद ही उसे घर से निकाल दिया गया था। तब से ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। पुलिस से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

KANPUR

जानकारी देते हुए पीड़ित महिला

महिला का सोशल मीडिया पर पत्र वायरल हो रहा है। महिला ने लिखा है कि, योगी जी, पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। आरोप है कि, ऊंची पहुंच होने की वजह से ससुराल वालों ने पिता और उसके भाइयों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज करा दिया। पीड़िता ने महिला आयोग से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।

End of Feed