Kanpur Child Body Found: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैरान करने वाला खबर सामने आई है। घर में खाना खाते समय दो साल का मासूम अचनाक बाहर आया और गायब हो गया। परिजनों ने मासूम के वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने मासूम के अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मासूम की तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों में मासूम के गायब होने से कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों को मासूम बच्चे का शव नाले में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो साल के बच्चे का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
कानपुर में घर से लापता दो साल के मासूम का नाले में मिला शव
जानकारी के अनुसार, महाराजपुर के सुवंशीखेड़ा गांव में शुक्रवार शाम को घर से गायब हुए दो साल के मासूम का शव शनिवार सुबह नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
खाना खाते हुए मासूम अचानक घर से निकला, फिर नहीं वापस नहीं आया
सुवंशीखेड़ा गांव के रहने वाले किसान रामकुमार का सबसे छोटा बेटा शिवम (2) शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ खेत में गया था। शाम करीब चार बजे शिवम अपने पिता रामकुमार और अपने एक भाई के साथ खेत से घर आ गया। इसके बाद सभी लोग खाना खाने लगे। अचानक शिवम हाथ में रोटी लेकर घर से बाहर निकल गया। काफी समय तक भी वह वापस घर नहीं आया। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन शिवम का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने महाराजपुर थाने में अज्ञात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा गया। सूचना पर पुलिस ने भी रात भी शिवम की तलाश की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता न चल पाया।
नाले में पड़ा मिला मासूम का शव
शनिवार सुबह ग्रामीणों को शिवम का शव नाले में पड़ा मिला। शिवम का शव मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। बेटे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। महाराजपुर थाना प्रभारी सतीश राठौर के अनुसार, पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
