Chakeri News: पुलिस ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर हाथ मारने वाले बदमाश के पैर में मारी गोली, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

Chakeri Kanpur News Today: कानपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया, जिसने चकेरी क्षेत्र में एक छात्र के साथ चलती बाइक पर छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी के पैर में गोली मार दी।

Chakeri Kanpur News: कानपुर में एक छात्रा ने छेड़छाड़ के संबंध में कल यानी गुरुवार 17 जुलाई को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने चकेरी थाना क्षेत्र में हुई छेड़छाड़ के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

Arrested

पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ा (फोटो - AI Image)

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और गुरुवार रात को ही आरोपी के ठिकाने पर पहुंच गई। पुलिस ने जब आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उसने भागने से की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

End of Feed