Best Places to Visit in Kanpur: यूपी के कानपुर के पी रोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर शहर ही नहीं बल्कि आस-पास के जिलों में प्रमुख शिवालयों के रूप में भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। श्रावण मास में दिनभर मंदिर में भगवान का विधिवत श्रृंगार किया जाता है। महादेव के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु भगवान को भोग अर्पित करते हैं इसके बाद प्रसाद जरूरतमंदों को बांटते हैं। कानपुर के मध्य में होने की वजह से पूरे शहर और आस-पास के जिलों से भी भक्त यहां दर्शन पूजन के लिए आते हैं। इस मंदिर का इतिहास भी रोचक है। आप भी नए वर्ष पर महादेव के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लेकर साल की शुरुआत कर सकते हैं।
कानपुर का वनखंडेश्वर मंदिर
बताया जाता है कि वनखंडेश्वर मंदिर का इतिहास करीब 250 साल पुराना है। मंदिर में स्थापित भगवान का शिवलिंग खोदाई में प्राचीन काल में मिला था। मान्यता है कि जिस जगह पर इस समय मंदिर है, वहां प्राचीन काल में घना जंगल हुआ करता था और यहां एक गाय आकर रोजाना अपना दूध गिराती थी।
