Kanpur: काम की बात! नगर निगम का बड़ा फैसला, रॉटविलर व पिटबुल सहित खतरनाक डॉग्स पालने पर लगा बैन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 06:05 PM IST

कानपुर नगर नगर निगम की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शहर में अब खतरनाक प्रजाति के कुत्ते पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। महापौर प्रमिला पांडे की मौजूदगी में यह प्रस्ताव पारित हुआ है। इस नियम के उल्लंघन पर अब कानपुर के लोगों को 5 हजार का जुर्माना भरना पड़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में अब पिटबुल और रॉट विल्लर पालने पर प्रतिबंध
  • नियम के उल्लंघन पर लगेगा 5 हजार जुर्माना
  • नगर निगम की बैठक में हुआ प्रस्ताव पारित

Kanpur News: यूपी के कई बड़े शहरों में डॉग बाइट की लगातार बढ़ रही घटनाओं से चिंतित कानपुर नगर निगम ने अब एक बड़ा फैसला लिया है। राजधानी लखनऊ के बाद कानपुर यूपी का ऐसा दूसरा बड़ा शहर बन गया है। जहां पर खतरनाक प्रजाति के डॉग्स के पालने पर बैन लगाया गया है। इसके लिए बाकायदा महापौर प्रमिला पांडेय की मौजूदगी में हुई निगम की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। कानपुर नगर निगम में सदन की हुई हंगामेदार कार्यवाही के बीच जनता से जुड़ी कई अहम योजनाओं को हरी झंडी मिली। इसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय ये हुआ कि, शहर में अब रॉटविलर व पिटबुल नस्ल के डॉग घरों में पालने पर प्रतिबंध रहेगा।

kanpur news

कानपुर में अब इन कुत्तों के पालने पर लगा प्रतिबंध (Twitter)

वहीं प्रस्ताव में ये हिदायत भी दी गई है कि, अगर किसी घर में इन दो प्रजातियों के डॉग पाए जाते हैं तो पांच हजार के जुर्माने के साथ ही डॉग को भी सीज किया जाएगा। बता दें कि, गत गुरुवार को गंगा के घाट पर एक पिटबुल ने गाय पर अटैक कर दिया था। इसके अलावा भी निगम की ओर से शहर में एक लाख की संख्या पार कर चुके स्ट्रीट डॉग की बर्थ कंट्रोल को लेकर योजना चलाई जा रही है।

End of Feed