Shiv Mandir: कानपुर में है महादेव का 700 साल पुराना रहस्यमयी मंदिर, पट खुलने से पहले ही पूजित मिलता शिवलिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2023, 02:04 PM IST

Kanpur Famous Shiva Temple: महाशिवरात्रि के पर्व पर कानपुर के शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर मंदिर में भोले नाथ के दर्शन के लिए सैकड़ों भक्त पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां विधि विधान से शिवजी का पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। महाशिवरात्रि में देशभर से भक्त महादेव के दर्शन के लिए आते हैं। यहां गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु जलाभिषेक करके सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के खेरेश्वर मंदिर में है एक रहस्य
  • सुबह कपाट खुलने से पहले पूजित मिलता है शिवलिंग
  • महाशिवरात्रि पर हजारों भक्त करते हैं महादेव के दर्शन


Kanpur Famous Shiva Temple: महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 18 फरवरी 2023 को है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस साल महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास है। महाशिवरात्रि का पर्व महादेव भगवान शिव की आराधना का त्योहार है। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव का पूजन करते हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। हिंदुओं की आस्था के पावन मौके पर देश के कोने-कोने से भक्त कानपुर के शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर मंदिर में भोले नाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। करीब 700 साल पुराने प्राचीन मंदिर में सैकड़ों भक्त गंगा जल से महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

Kanpur Famous Shiva Temple

विधि विधान से शिवजी का पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं होती हैं पूरी

बताया जाता है कि भोले बाबा गंगा जल और बेल पत्र से खुश होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भगवान भोलेनाथ सबसे सरल और सहज देवता है। देवों के देव महादेव की आराधना से भक्तों को हर कष्टों से मुक्ति मिलती है।

End of Feed