कानपुर में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ा तौलिया

Kanpur News: ऑपरेशन के करीब तीन माह बाद महिला को फिर से पेट में दर्द उठा। लगातार दर्द बढ़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां दोबारा ऑपरेशन किया गया तो महिला के पेट में तौलिया फंसा हुआ मिला।

Kanpur News: कानपुर में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया गया। मामला कल्याणपुर स्थित विश्वास हॉस्पिटल का है। जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात के मनेठू गांव निवासी मजदूर वीरेंद्र कुमार की 24 वर्षीय पत्नी सोनी को चार महीने पहले पेट दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उसे मकसूदाबाद के ओमशांति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि बच्चेदानी की ट्यूब फटने से पेट में खून जमा है।

Kanpur

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI Created)

ऑपरेशन के तीन महीने बाद महिला को हुआ दर्द

इसके बाद महिला को ओमशांति हॉस्पिटल से ऑपरेशन के लिए कल्याणपुर के विश्वास हॉस्पिटल लाया गया। ओमशांति हॉस्पिटल के संचालक अजय ने सोनी के पेट का ऑपरेशन विश्वास हॉस्पिटल में करवाया। इसके बाद सोनी को वापस अपने अस्पताल ओमशांति लाकर डिस्चार्ज कर दिया। ऑपरेशन के करीब तीन माह बाद महिला को फिर से पेट में दर्द उठा। लगातार पेट दर्द बढ़ने पर परिजन उसे लेकर अकबरपुर स्थित राफिल अस्पताल गए। जहां 11 अक्टूबर को महिला को भर्ती किया गया। वहीं 12 अक्टूबर को डॉ. दिनेश सिंह द्वारा दोबारा ऑपरेशन किया गया तो पेट में तौलिया फंसा हुआ मिला। इसके बाद ऑपरेशन कर महिला के पेट से तौलिया को बाहर निकाला गया।

End of Feed