Kanpur News: लेम्बोर्गिनी हादसे पर पुलिस ने कहा- कानून सबके लिए बराबर, दोषी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार हादसे को लेकर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि जांच में सामने आया कि कार शिवम मिश्रा चला रहा था। वह तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा है। पुलिस ने कार जब्त कर ली गई है और एफआईआर भी दर्ज की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून सभी के लिए बराबर है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Kanpur Lamborghini Accident: कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार हादसे को लेकर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने लेम्बोर्गिनी कार को भी जब्त कर लिया है। जांच में यह सामने आया है कि हादसे के वक्त शिवम मिश्रा ही कार चला रहा था। वह तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा है। पुलिस कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून सभी के लिए बराबर है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Kanpur accident- ANI

लेम्बोर्गिनी हादसे पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल का बयान

कारोबारी का बेटा अस्पताल में भर्ती

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस हादसे को लेकर एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी थी। लेकिन शिकायतकर्ता को यह नहीं पता था कि गाड़ी कौन चला रहा था। लेकिन जांच के बाद अब स्पष्ट हो गया है कि कार का चालक शिवम मिश्रा ही था। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद शिवम के बाउंसरों ने उसे कार से बाहर निकाला। यह भी कहा जा रहा है कि शिवम को कुछ मेडिकल समस्याएं हैं। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती है। लेकिन पुलिस टीम मामले की जांच के लिए शिवम के आवास पर भी पहुंची है।

End of Feed