Kanpur Accident: रामगंगा नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, ऐसे टला बड़ा हादसा

कानपुर में गुरुवार सुबह मजदूरों से भरी एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर रामगंगा नहर गिर गई। बस में चालक समेत 21 लोग सवार थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आईं।

Kanpur Bus Accident: कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां सवारियों से भरी एक बस बेकाबू होकर रामगंगा नहर में गिर गई। बस रेलिंग को तोड़ते हुए सीधा पानी में जा गिरी। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बिधनू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। जिसके बाद बस चालक समेत 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

Ramganga accident

रामगंगा नगर में गिरी बस

बस में सवार थे प्राइवेट फैक्ट्री के मजदूर

जानकारी के अनुसार, एक बस कुढ़नी से मजदूरों को लेकर अकबरपुर रनियां में एक प्राइवेट फैक्ट्री में लेकर जा रही थी। बस में ड्राइवर समेत कुल 21 लोग सवार थे। बस रास्ते में जा रही थी, तभी बिधनू इलाके में सुबह करीब 8:19 बजे अचानक बेकाबू हो गई और रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। जिससे अफरा-तफरी मच गई। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जब हादसे की सूचना कंट्रोल रूम के जरिए पुलिस को मिली, तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बस में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

End of Feed