कल का मौसम 8 August 2025: बादल फाड़ बारिश अभी बाकी है, उत्तराखंड और हिमाचल के लिए चेतावनी

Kal Ka Mausam, 8 August 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मानसूनी बादल उत्तर भारत के पहाड़ों में आफत बनकर टूट रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी यह दौर खत्म नहीं हुआ है। IMD ने उत्तराखंड और हिमाचल के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड सहित देश के कई हिस्सों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बारिश का दौर जारी है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में आज यानी गुरुवार 7 अगस्त को सुबह से ही बारिश नहीं हुई और तेज धूप से लोग परेशान रहे। बीच-बीच में बादलों के आने और हवा चलने से राहत जरूर मिली। अब धीरे-धीरे मानसून भी उत्तर भारत से अपना बोरिया-बिस्तर समेटने लगा है। बारिश का वो दौर खत्म हो गया है, जिसमें लगातार बारिश से लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया था। चलिए जानते हैं कल यानी शुक्रवार 8 अगस्त और आने वाले वीकेंड में मौसम कैसा रहेगा।

Kal ka Mausam 8th August 2025.

कल का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज यानी 7 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

End of Feed