Kal Ka Mausam: नवंबर की ठंड के साथ लौटे बदरा; देशभर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी की दस्तक

Kal Ka Mausam, 4 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नवंबर की शुरुआत के साथ देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, जबकि कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती गतिविधियों के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, वहीं अन्य हिस्सों में शुष्क और साफ मौसम बना रहेगा। ऐसे में यहां देखिए कल के मौसम की पूरी जानकारी

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): नवंबर की शुरूआत के साथ देशभर में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। सुबह-शाम की हल्की ठंड अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। लेकिन इसी बीच मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के हाल की बात करें तो कोंकण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 7 से 11 सेंटीमीटर तक की भारी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, कल 4 और 5 नवंबर 2025 को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना जताई गई है। इसी के साथ, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं से लेकर कई जगहों पर कल बारिश/बर्फबारी हो सकती है। 3 नवंबर 2025 की सुबह 8:30 बजे भारतीय समयानुसार, बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य भाग और म्यांमार तट के समीप एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय था।

Kal Ka Mausam 4 November 2025

कल का मौसम 4 नवंबर 2025

अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए म्यांमार और बांग्लादेश के तटीय इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है। इसी दिन सुबह 5:30 बजे तक उत्तर-पूर्वी अरब सागर और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया। हालांकि, इस क्षेत्र में अब भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो उत्तर-पूर्वी अरब सागर से सटे सौराष्ट्र तक फैला हुआ है और समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तृत है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास के हिस्सों में एक ऊपरी वायु चक्रवात मौजूद है। इसके अतिरिक्त, निचले स्तर पर ही उत्तर-पूर्वी असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर लगभग 32° उत्तरी अक्षांश और 60° पूर्वी देशांतर के साथ स्थित है। इसके अलावा, पश्चिमी हवाओं में भी एक प्रवाह निचले क्षोभमंडल स्तर पर लगभग 22° उत्तरी अक्षांश और 90° पूर्वी देशांतर के साथ फैला हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कल का और आगामी दिनों का मौसम अन्य जगहों पर कैसा रहेगा?

End of Feed