कल का मौसम 26 July 2025: भारी बारिश का रेड अलर्ट, 29 जुलाई तक बरसात से राहत नहीं

Kal Ka Mausam, 26 July 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मानसूनी बादल इन दिनों पूरे देश पर मेहरबान हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई तक देश के कुछ इलाकों को भारी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। खासतौर पर मध्य भारत में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Kal ka Mausam: इन दिनों मानसूनी बादल देश के ज्यादातर हिस्सों पर मेहरबान हैं। देश के लगभग हर हिस्से में झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश हुई है। 24 जुलाई सुबह से आज यानी शुक्रवार 25 जुलाई की सुबह तक मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई है, इस दौरान 21 सेमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। कोंकण, तटीय और दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और असम के कुछ इलाकों में 7 से 20 सेमी तक बारिश हुई है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, विदर्भ, गोवा, तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना के कुछ इलाकों में 7-11 सेमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। चलिए जानते हैं कल यानी शनिवार 26 जुलाई को मौसम की चाल कैसी रहेगी।

Kal ka Mausam 26th July.

कल कैसा रहेगा मौसम?

कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार तटीय पश्चिम बंगाल और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की घाड़ी व बांग्लादेश के आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसे प्रभाव में ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में आज यानी शुक्रवार 25 जुलाई को को भारी के अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में आज और कल 26 जुलाई को भीषण बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 जुलाई और पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई को अत्यंती भारी बारिश की संभावना है। यही नहीं, मध्य और पूर्वी भारत के साथ ही पश्चिमी तट और आसपास के घाट क्षेत्रों में अगले 4-5 दिनों के दौरान मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।

End of Feed