कल का मौसम 25 अक्टूबर 2025: बंगाल की खाड़ी से उठ रहा चक्रवात, ओडिशा से लेकर केरल तक तूफानी बारिश के आसार; जानें इस वीकेंड मौसम का हाल

Kal Ka Mausam, 25 अक्टूबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: इन दिनों देशभर में मौसम के हालात तेजी से बदल रहे हैं। उत्तर भारत में ठंड की दस्तक महसूस की जा रही है, जबकि दक्षिण और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और चक्रवाती गतिविधियां जारी हैं। कई राज्यों में ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किए गए हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर अब भी ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कल के मौसम का हाल

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): मौसम का मिजाज इन दिनों पूरे भारत में बदल रहा है। जहां एक और उत्तर भारत के दिल्ली, यूपी और बिहार में गुलाबी ठंड का दौर बरकरार है, तो वहीं दक्षिण राज्यों में अब भी भारी बारिश का दौर जारी है। दिवाली के बाद से दिल्ली की हवा में थोड़ा बहुत सुधार होता दिख रहा है। पहाड़ों पर भी सर्दी का असर होने लगा है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के हाल की बात करें तो, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा (7 से 20 सेंटीमीटर तक) दर्ज की गई। इसके अलावा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ इलाकों में भी भारी वर्षा (7 से 11 सेंटीमीटर तक) देखी गई। मौसम विभाग कि वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना नया निम्न वायुदाब क्षेत्र 27 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से सोमवार से अगले तीन दिनों तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। यह मौसम प्रणाली पिछले तीन घंटों में पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ी है और आने वाले दिनों में भी इसी दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

Kal Ka Mausam 25 October 2025

कल का मौसम 25 अक्टूबर 2025

जानकारी के मुताबिक, यह प्रणाली 25 अक्टूबर तक दक्षिण-पूर्व और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब में, 26 अक्टूबर तक गहरे अवदाब में और 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम एवं पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो सकती है। संभावना है कि 27 से 29 अक्टूबर के बीच ओडिशा में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है, जिसमें तटीय जिले सबसे अधिक प्रभावित रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को 12 जिलों में, शनिवार और रविवार को 21 जिलों में और सोमवार को पूरे राज्य में हल्की से मध्यम वर्षा के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि सरकार पूरी स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह आम तौर पर चक्रवातों के लिए संवेदनशील होता है, लेकिन जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 अक्टूबर के बीच दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और हावड़ा जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, 28 अक्टूबर को कोलकाता और हुगली क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में भी 29 से 30 अक्टूबर के बीच भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

End of Feed