प्रचंड ठंड में होगी आफत की बरसात, 48 घंटे में आएगा आंधी-तूफान; IMD का भीषण कोहरे का अलर्ट

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega 25 नवंबर 2025 : मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिणी राज्यों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। खासकर, तमिलनाडु, अंडमान में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। इसका कुछ असर पूर्वोत्तर के राज्यों में दिखाई देगा। उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह घना कोहरा छाएगा और सर्दी का असर काफी तेज होगा। पहाड़ों पर यानी कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर के साथ बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega 25 नवंबर 2025 : देशभर के विभिन्न राज्यों मौसम काफी सर्द होता जा रहा है। खासकर, उत्तर भारत में शीतलहर की आहट मिल रही है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अब बर्फबारी के आसार जताए हैं। फिलहाल, कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया है और पहाड़ियों में कोहरा तैर रहा है। इधर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में सुबह घना कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लेकिन, दक्षिण भारत में बेमौसम बारिश की मार पड़ रही है। स्काईमेट के मुताबिक 24 और 25 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और असम में छिटपुट हल्की बारिश का अनुमान है।

Mausam Kal Ka

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम सामान्य है।

आईएमडी के 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि दिल्ली-एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह बूंदाबांदी हो सकती है। फिलहल एनसीआर वायु प्रदूषण गंभीर है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई 396 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। हालांकि, एनसीआर में एक्यूआई 450 के स्तर को पार कर गया है। आनंद विहार, बवाना, बुराड़ी क्रॉसिंग, मंदिर मार्ग, वजीरपुर और विवेक विहार जैसे इलाकों में एक्यूआई 'गंभीर' से 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है। लोनी का एक्यूआई 451, इंदिरापुरम 438, संजय नगर 411 और वसुंधरा (429) में प्रदूषण से हाल बेहाल है।

End of Feed