शहर

22, 23 नवंबर को चक्रवाती बवंडर का पूर्वानुमान, भारी बारिश संग होगा वज्रपात; शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 22 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिन तक उत्तर भारत में तापमान स्थिर रहने के संकेत दिए हैं। लेकिन, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर कोहरे और बर्फबारी से काफी पहाड़ियां काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आने वाले दिनों में हालात और खराब होंगे। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर चल रही है। संवेदनशील इलाकों में बर्फबारी दर्ज की जा रही। आईएमडी ने अगले तीन में चक्रवाती तूफान की स्थिति बनने से केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा 21 नवंबर 2025 : उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति बनती जा रही है। हरियाणा से लेकर राजस्थान तक घने कोहरे के साथ बह रहीं सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस हो रही है तो दिल्ली-एनसीआर पॉल्यूशन की गिरफ्त में है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब यूपी से लेकर बिहार और मध्य प्रदेश तक सुबह घना कोहरा छाएगा एवं सुबह ग्रामीण इलाकों में पाला गिरने की संभावना रहेगी। इधर, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फ की चादर जमने से बर्फीली हवाएं सिहरन पैदा करेंगी। स्काईमेट वेदर का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में लो-प्रेशर बन सकता है, जो सोमवार तक चक्रवात (सेन्यार तूफान) में तब्दील हो सकता है, जिसके प्रभाव से समुद्री चक्रवात और भारी बारिश दर्ज की जाएगी। अगले 3 दिन में तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में आंधी-तूफान की स्थितियां बनेंगी और गरज चमक एवं कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने के साथ मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित होगा। उधर, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी मौसमी गतिविधियां होने की संभावना है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
देहरादून9°C20°C
शिमला5°C16°C
कश्मीर2°C12°C
चंडीगढ़11°C24°C
दिल्ली12°C26°C
जयपुर13°C26°C
भोपाल14°C27°C
लखनऊ14°C26°C
पटना15°C27°C
मुंबई22°C31°C
कोलकाता18°C29°C

दिल्ली में मौसम एयर क्वालिटी

दिल्ली के लिए आईएमडी ने वीकेंड पर न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। दिन में हल्की धुंध और धूप छांव का खेल जारी रहेगा। दिन में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे सर्दी कायम रहेगी। फिलहाल, अगले कुछ दिन तक बारिश को लेकर कोई पुख्ता अलर्ट नहीं है। अब सर्दी के साथ प्रदूषण के ग्राफ में बढ़ोतरी से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल अगले कुछ दिन तक वातावरण में धुंध छाई नजर आएगी। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार कई इलाकों में हवा की क्वालिटी (AQI) 400 के पार दर्ज की जा रही है। पूसा में 341, आरके पुरम में 401, रोहिणी में 424, सोनिया विहार में 396, और वजीरपुर में 442 दर्ज किया गया है। वहीं, नोएडा में 438, ग्रेटर नोएडा में 431 तक और गाजियाबाद में भी स्थिति खराब है।

यूपी और बिहार में मौसम कैसा है

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ रहेगा, लेकिन पछुआ हवाओं के चलने से मौसम सर्द रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में कोहरे की परत नजर आएगी और सुबह गलन महसूस होगी। सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ेगा। फिलहाल, अगले 2 से 3 दिन तक न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 21 से 26 नवंबर के बीच मौसम में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। उधर, बिहार में कई दिनों से चल रहीं सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड का असर दिख रहा है। अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन महसूस हो रही है। अगले कुछ दिन में ग्रामीण इलाकों में कोहरे का स्तर बढ़ेगा। फिलहाल, शीतलहर को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों केदारनाथ, बदरीनाथ में माइनस तापमान पहुंचने गलन और पाला हालत खराब कर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जो आगे चलकर और गिरेगा। फिलहाल, राज्य के मैदानी इलाकों में हल्की धूप निकलने से दिन में काफी राहत रहेगी, लेकिन रात और सुबह के वक्त गलन महसूस होगी एवं पहाड़ियां कोहरे की गिरफ्त में रहेंगी। उधर, हिमाचल प्रदेश में 26 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। आईएमडी ने ऊंचाई वाले स्थानों पर करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की चेतावनी जारी की है। फिलहाल, बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा को बंद कर दिया गया। हालांकि, लाहौल स्पीति, कुकुमसेरी, ताबो और अटल टनल के आसपास बर्फबारी से मौसम काफी गुलाबी है, जिसका पर्यटक लुत्फ उठा सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर का मौसम

पहाड़ों पर फिलहाल बर्फबारी की संभावना तेज हो गई है। माना जा रहा है अगले सप्ताह से जम्मू-कश्मीर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, अटल टनल के अलावा अन्य संवेदनशील अलाकों में हिमपात से मौसम खराब होगा, जो पर्यटकों के लिए अच्छा माना जाएगा। फिलहाल, घाटी में मौसम काफी गुलाबी है। पहाड़ियां कोहरे के कारण धुंध में लिपटी नजर आ रही है। फिलहाल, राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। बहरहाल, हिमालयी इलाकों में बर्फ गिर रही है, जिससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। अगर, आप यात्रा और बर्फबारी का लुत्फ लेना चाह रहे हैं तो अगले एक सप्ताह में मौसम काफी मुफीद होगा।

सेन-यार तूफान का अलर्ट

दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों मोंथा तूफान के प्रभाव से भारी तबाही देखी गई। अब बंगाल की खाड़ी में नए चक्रवाती सर्कुलेशन के बनने के कारण तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अगले 3 दिन चक्रवाती तूफान का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने 22, 23, 24 और 25 नवंबर को 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तमिलनाडु के कुड्डालोर और मयिलादुथुराई जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा होने का अलर्ट है। ये मौसमी गतिविधियां दक्षिण के मौसम को अगले सप्ताह भर प्रभावित करेंगी। इसका असर पूर्वोत्तर तक दिखाई देगा। आईएमडी ने नॉर्थ में मानसून के बाद यह दूसरा बड़ा डिस्टर्बेंस बनने की बात कही है। इस तूफान का नाम सेन-यार (Senyar) रखा जाएगा।

FAQs

दिल्ली में एयर क्वालिटी कितनी है?

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CBCP) के आंकड़ों के मुबाकि, शहर की वायु क्वालिटी 440 के आसपास है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 तक एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर माना जाता है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा?

कोल्ड डे कब लागू होगा?

शीतलहर कब चलती है

सेन्यार तूफान कब आएगा

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें