शहर

आज का मौसम : 48 घंटे में आएगा आंधी-तूफान, गिरेगी बिजली होगी बरसात; मौसम विभाग ने किया सावधान

Aaj Ka Mausam, 15 अक्टूबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत में सुबह शाम मौसम सर्द होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जारी बर्फबारी के प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान गिरने का अनुमान जताया है, जिससे कोहरे के साथ ठंडक का एहसास बढ़ेगा। आईएमडी ने 15 से 17 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, ओडिशा, महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

कल का मौसम

आज का मौसम कैसा रहेगा 15 अक्टूबर 2025 : उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मानसूनी गतिविधियां थमने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। खासकर, सुबह कोहरे के साथ हल्की गुलाबी सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि, दिन में धूप की वजह से हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन रात में तापमान करीब 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक कम होने से वातारण में ठंडक दर्ज की जा रही है। आईएमडी की मानें तो दिवाली तक अच्छी खासी सर्दी पड़ने लगेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी रहेगी, जिससे अब पारा तेजी से गिरेगा और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के राज्यों में चक्रवाती तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 19 अक्टूबर तक अरब सागर के आसपास केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से आंधी-तूफान के साथ तेज वर्षा की संभावना है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली19°C31°C
मुंबई26°C32°C
जयपुर20°C31°C
भोपाल21°C29°C
पटना20°C31°C
लखनऊ20°C32°C
देहरादून15°C26°C
शिमला9°C21°C
कश्मीर4°C19°C
हैदराबाद23°C29°C
बेंगलुरु21°C27°C

मध्य प्रदेश का मौसम कैसा है

मध्य प्रदेश में मानसून के पूर्णतया वापसी के बाद भी बारिश का सिलसिला नहीं थमा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, हवाओं के रुख बदलने से प्रदेश में रातें काफी ठंडी हो चली है। आईएमडी के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में सुबह कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे दिन का भी मौसम काफी सुहावना है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कल का

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम साफ है। सुबह से सूरज की मौजूदगी से दिन में गर्मी प्रतीत हो रही है। हालांकि, रात में तापमान कंट्रोल है, जिससे सर्द महसूस हो रही है। आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम साफ होने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 201 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग की मानें तो जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी वैसे-वैसे प्रदूषण का लेवल बढ़ेगा। यानी आने वाले दिनों में दिल्ली धूल-धूल सी हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में दिन सुहावने गर्म व रात और सुबह के समय हल्की सर्दी का मौसम रहने की उम्मीद है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहने से सर्दी का एहसास तेज हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कहीं-कहीं आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। आईएमडी के मुताबिक, अब सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा और रात में ओस का ग्राफ बढ़ेगा। फिलहाल कानपुर नगर (Kanpur Temrature) प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा और अधिकतम तापमान के साथ उरई टॉप पर रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह के वक्त धुंध सी छाई रहेगी। 15 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजस्थान में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में पूर्वी हवाएं सक्रिय हो गई हैं। इस कारण राज्य के कई इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आईएमडी ने जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, चुरू, सीकर समेत अधिकांश जिलों दिन में तापमान बढ़ने और रातें ठंडी होने की बात कही है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक तेज सर्दी की संभावना जताई गई है। फिलहाल, छिटपुट बादलों के छाए रहने के सिवा कोई बड़ी मौसमी गतिविधि के चांस नहीं दिख रहे।

कल बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मौसम सर्द की ओर बढ़ रहा है। दिवाली तक सुबह और शाम की सिहरन और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिन में मौसम बिगड़ने की कोई संभावना नहीं है। फिलहाल, राजधानी पटना समेत अन्य जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है, जिस कारण बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। बहरहाल, अब धीरे-धीरे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। इसी प्रकार झारखंड में भी मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी ने सिहरन बढ़ा दी है। हालांकि, दिन में धूप हो रही है, जिससे बर्फ पिघल रही है। आईएमडी ने कई जगहों पर हिमस्खलन होने की संभावना जताई है। 15 से 17 अक्टूबर तक तीनों राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और कई क्षेत्रों में कोहरे की चादर नजर आएगी। वहीं, रात को काफी तेज सर्दी होगी। दिवाली तक कई हिस्सों में ठिठरन और गलन हालत खराब कर सकती है, जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखा जाएगा।

तमिलनाडु और पुडुचेरी का मौसम

तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ऊपरी चक्रवाती प्रवाह के प्रभाव के कारण तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी और तेनकासी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान रामेश्वरम, तिरुपथुर, चेन्नई, थेनी और एमजीआर नगर (चेन्नई) बारिश दर्ज की जा सकती है। कुछ क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

FAQs

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता 200 को पार कर गई है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 तक एक्यूआई “अच्छा”, 51 से 100 तक “संतोषजनक”, 101 से 200 तक “मध्यम”, 201 से 300 तक “खराब”, 301 से 400 तक “बहुत खराब” और 401 से 500 तक “गंभीर” माना जाता है।

ऑरेंज येलो और ग्रीन अलर्ट क्या होता है?

ठंडी कब से शुरू होगी

कल बारिश होगी या नहीं?

कल दोपहर का मौसम कैसा रहेगा?

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article