Kal Ka Mausam : मंडे होगी तूफानी बरसात! कोहरे-बिजली से रहें सावधान; IMD ने किया अलर्ट

Kal Ka Mausam, 12 अक्टूबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है लेकिन, उत्तर भारत में मानसून की विदाई के साथ न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से गुलाबी सर्दी का एहसास शुरू हो गया है। शनिवार-रविवार यानी वीकेंड पर उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश को छोड़कर शेष उत्तरी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी ने पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण सिहरन बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।

कल का मौसम कैसा रहेगा 12 अक्टूबर 2025 : मैदानी इलाकों से मानसून की विदाई होते ही सर्दी ने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के असर से उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में जाड़े की एंट्री हो गई है। हालांकि, दिन में तापमान सामान्य है, लेकिन रात और सुबह के वक्त गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिन तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ रहने के संकेत दिए हैं, लेकिन शनिवार-रविवार को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से यूपी-एमपी के कुछ हिस्सों में हल्की हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही हो सकती है। इस दौरान हल्की फुल्की बूंदाबांदी मौसम का मिजाज बिगाड़ सकती है। दिवाली तक अच्छी खासी ठंडक होने का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सतही हवाओं के साथ बदली छाए रहने और बर्फ गिरने का अलर्ट जारी है, जिससे मौसम काफी सर्द हो चला है। खासकर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। आईएमडी ने महाराष्ट्र और गुजरात में 15 अक्टूबर तक मानसूनी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती हवाओं के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

दिल्ली में वीकेंड में ठंडक

दिल्ली-एनसीआर में हल्की सर्दी का एहसास शुरू हो गया है। वीकेंड पर बादल छा सकते हैं, लेकिन ज्यादातर समय मौसम साफ रहने से सर्दी फिजाओं में घुलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक दर्ज किया जाएगा, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है, जो सर्दियों के आगमन के संकेत हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी परेशान नहीं कर रही है। हवा में काफी नमी है। अब मौसमी गतिविधियां खत्म होने से प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। सीपीसीबी के मुताबिक, हवा की गुणवत्ता (AQI) 196 दर्ज किया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। कयास लगाए जा रहे हैं दिवाली के दौरान पटाखों के धुओं से एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में पहुंच सकता है।

End of Feed