अगले 60 घंटे में बारिश का अलर्ट, 14 राज्यों में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि से रहें सतर्क; गर्मी-लू पर रहेगा ब्रेक

आईएमडी ने बताया कि अगले कुछ घंटे पहाड़ों पर भी गरज-चमक के साथ बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा, जबकि समूचे उत्तर भारत में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश से गर्मी लू शांत रहेगी। स्काईमेट ने दक्षिण भारत में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर रहेगा और तेज तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत में अगले 48 घंटों तक मौसम सुहावना रहेगा और 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में आंधी-बारिश की गतिविधियां तेज होंगी, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और गर्मी-लू पर ब्रेक लगा रहेगा। वहीं, 11 मई से एक मजबूत विक्षोभ सक्रिय होगा और जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई हिस्सों पर आंधी, बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की संभावना बढ़ेगी। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर के राज्यों में 70 की रफ्तार से तूफान आने और मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम का आंशिक असर ही दिखाई देगा। दक्षिण भारत में चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) और दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) के संकेत के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तटीय भागों पर भारी बारिश और तूफान आने का अलर्ट है। फिलहाल कई दिनों तक लू और गर्मी से राहत रहेगी।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में अपेक्षाकृत मौसम सुहावना बना हुआ है। दिनभर हल्की ठंडी हवाएं बहने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है और पॉल्यूशन का स्तर भी कम हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिन आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, 10 मई के बाद एक बार फिर से मौसमी गतिविधियों में तेजी आएगी और कई हिस्सों पर आंधी के साथ तेज बारिश होगी। वीकेंड पर तापमान सामान्य से कम रहेगा, जिससे गर्मी से राहत रहेगी। इस दौरान अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतन 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। लगातार मौसम में बदलाव से हवा की क्वालिटी में सुधार हुआ है। सीपीसीबी की मानें तो एक्यूआई लेवल लुढ़ककर 100 के आसपास पहुंच गया है। सीपीसीबी के आंकड़ों पर नजर डालें तो 0 से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। कमोबेश ऐसा ही मौसम नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में रहने का अनुमान है।

End of Feed