कल का मौसम : 7 दिसंबर को झमाझम बारिश का पूर्वानुमान, शीतलहर-बर्फबारी का अलर्ट; कड़ाके की ठंड में सावधान

Kal Ka Mausam, 07 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी और हल्की बारिश का क्रम शुरू हो गया है। इस नए विक्षोभ का असर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय हिस्सों पर रहने से बादलों की आवाजाही हो सकती है। हिमालयी क्षेत्रों में बदले मौसम का सीधा असर उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों पर पड़ेगा, जिससे करीब 8 राज्यों में शीतलहर की गति बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में कमी आने से कड़ाके की ठंडक महसूस होगी। उधर, दक्षिण भारत के करीब 5 राज्यों में हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में बह रही बर्फीली हवाओं के झोंके से सर्दी चरम स्तर की ओर बढ़ रही है। दिन में शीतलहर के चलने से धूप बेअसर साबित हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हवा में बदलाव के कारण अगले 24 घंटे के दौरान में न्यूनतम पारे में गिरावट की संभावना है। पहाड़ों से गुजर रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बर्फबारी और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। 6 और 7 दिसंबर को शीतलहर की रफ्तार बढ़ने से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में न्यूनतम तापमान गिरेगा और कोहरे में इजाफा होगा। खासकर, सुबह पाला गिरने से कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। उधर, दक्षिण भारत में दितवाह चक्रवात कमजोर हो गया है, लेकिन बादलों का बरसना जारी है। स्काईमेट के मुताबिक, रविवार तक केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में तेज हवाएं चलेंगी और तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। पूर्वोत्तर के राज्यों में अब घने कोहरे का अनुमान जताया जा रहा है।

पंजाब का मौसम कल

हिमालयी राज्यों में बदलते मौसम का सीधा असर हरियाणा और पंजाब पर पड़ता दिखाई दे रहा है। दोनों ही राज्यों में शीतलहर की रफ्तार काफी है, जिससे दिन में भी कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम है। फिलहाल, पंजाब के फरीदकोट में सबसे कम तापमान दर्ज है। मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट में 5.2, बठिंडा में 4.2, गुरदासपुर में 5 डिग्री, अमृतसर में 5.6 डिग्री, लुधियाना में 7 डिग्री, पटियाला में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बना हुआ है। सोमवार से अन्य इलाकों का तापमान गिरने और कोहरा बढ़ने की संभावना जताई गई है।

End of Feed