बिजनेस

प्रधानमंत्री आवास योजना की आ गई डेट! पक्का घर बनाना है तो तुरंत करें अप्लाई; मिलेंगे इतने लाख रुपये

Pradhan Mantri Awas Yojana 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से पक्का घर बनाने की आस लगाए बैठे लोगों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने पीएम आवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojna Gramin survey) के लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित वेबसाइट पर फॉर्म उपलब्ध है, जहां अपनी सभी डिटेल्स भरकर सबमिट करें और लाभार्थी लिस्ट https://pmayg.nic.in पर ट्रैक करते रहें। इससे जुड़ी पूरी जानकारी नीचे उपलब्ध है।

Image

पीएम आवास योजना ग्रामीण 2025

PM Awas Yojna 2025 : अगर आप अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं तो सरकार आपकी मदद को तैयार है। आप शहर में रहते हैं या गांवों में? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 'अपना घर अपनी छत' बना सकते हैं। केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का शहरी और ग्रामीण पते पर दर्ज लोग लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इस बेहतरीन योजना का लाभ महज वे लोग उठा सकते हैं, जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं या उनके पास घर नहीं है। फिलहाल, ग्रामीण इलाकों में इसके लिए एक बार फिर से सर्वे का काम शुरू हो गया है। यहां तक की कुछ जिलों में सर्वे के सत्यापन का काम भी तेज से चल रहा है। मीडिया खबरों के मुताबिक, इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद परिवारों का अंतिम लिस्ट में नाम जोड़ दिया जाएगा। आइये जानते हैं पीएम आवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojna Gramin survey) के लिए कहां अप्लाई करें और इसके लिए क्या पात्रता निर्धारित की गई है।

पक्का घर बनाना हर किसी का सपना होता है, लेकिन कई बार आर्थिक अड़चनों के चलते यह सपना अधूरा रह जाता है। खैर अब ज्यादा चिंता करने की बात नहीं है। केंद्र सरकार प्रत्येक जरूरतमंद को पक्का घर बनाने के लिए 1 लाख 20 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करा रही है। ये ग्रामीण मैदानी इलाकों के लिए राशि निर्धारित है, जबकि पर्वतीय हिस्सों के लिए यही राशि 1 लाख 30 रुपये है। इस योजना के लिए कुछ पात्रता निर्धारित हैं। पात्र परिवार इस सर्वे में अपना नाम दर्ज करवाकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पक्के घर के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। लिहाजा, जिन लोगों ने अभी तक पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे नहीं कराया है, उनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सर्वे पूरा होने पर यदि पात्र पाए जाते हैं तो घर निर्माण के लिए संबंधित नागरिक को सहायता राशि दी जाएगा। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी छत की लालसा लिए बैठे लोगों के लिए वरदान साबित होगी।

पीएम आवास (सांकेतिक फोटो-Istock)

पीएम आवास (सांकेतिक फोटो-Istock)

प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण फार्म कहां मिलेगा?

प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लिए आवदेन करने के लिए स्थानीय कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, जिला विकास अधिकारी या राज्य डीआरडीए सेल में जा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन प्रक्रिया भी शामिल है, जिसमें आप नजदीकी इंटरनेट कैफे पर जा सकते हैं। आवेदन फार्म PMAY-G https://pmayg.nic.in वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं।

पात्रता फार्म में अपनी निजी जानकारी संबंधित कॉलम में भरें, जैसे-नाम, आधार, बैंक खाता, परिवार की आय, भूमि विवरण और पात्रता प्रमाण पत्र भरें, जो आपके प्रधान या संबंधित अधिकारी से प्रमाणित हो।

फार्म के साथ अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, MNREGRA जॉब कार्य (यदि है), जाति और आय प्रमाण पत्र, फोटो इत्यादि लगाकर जमा करें। आवेदन फार्म ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में निशुल्क जमा कर सकते हैं।

फार्म भरने के बाद पात्रता चेक करने के लिए लाभार्थी सूची https://pmayg.nic.in पर चेक कर सकते हैं। आवेदन की ट्रैकिंग संबंधित कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम आवास किसे मिलता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र व्यक्ति का परिवार रजिस्टर्ड बेघर होना चाहिए, पक्का घर नहीं होना चाहिए, उसकी आय 3 लाख तक (EWS के लिए) या निर्धारित सीमा होनी चाहिए।

गांव (फोटो-Istock)

गांव (फोटो-Istock)

पीएम आवास शहरी के लिए कैसे अप्लाई करें?

  • पीएम आवास शहरी के लिए आवेदन करने के लिए PMAY-U की आधिकारिक वेबसाइट https://pmay-urban.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर नागरिक मूल्यांकन (Citizen Assessment) या अप्लाई फॉर PMAY-2.0 ऑप्शन पर क्लिक करें और तीन दिए विकल्पों (EWS, LIG, MIG) में अपनी श्रेणी चुनें।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिस पर OTP आएगा फिर उसे वेरीफाई करें।
  • आधार विवरण, नाम समेत अन्य पर्सनल जानकारी भरें और यदि पहले से आवेदन कर रखा है तो Application Refrence Number का उपयोग करें।
  • फार्म सबमिट करने के बाद https://pmay-urban.gov.in पर लाभार्थी लिस्ट में नाम के लिए स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए धोखाधड़ी करना भारी पड़ सकता है। यदि कोई गलत डाक्यूमेंट लगाकर पक्का घर बनाने की सोच रहा है तो सरकार दिए हुए रुपये वापस ले लेती है। ऐसा कृत्य करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है। लिहाजा फर्जीवाड़े से बचना चाहिए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article