Kal Ka Mausam: मौसम विभाग का महाअलर्ट! दिल्ली-एनसीआर से ओडिशा तक मानसून दिखाएगा तेवर, जानें पूरा वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam 6 July 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega: थोड़े बहुत इलाकों को छोड़कर मानसून अब देशभर में सक्रिय हो गया है और कई राज्यों में बारिश का दौर तेज होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब और अन्य सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं 6 जुलाई और अगले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam): मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। हालांकि अब भी जो थोड़े-बहुत इलाके बचे हैं वहां भी यह अपनी पकड़ जल्द ही बना लेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वेदर सिस्टम की बात करें तो उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर ओडिशा–पश्चिम बंगाल तट से लगे क्षेत्र में बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र अब अवदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है।

Kal Ka Mausam 6 July 2026

कल का मौसम 6 जुलाई 2026

अगले 24 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ते हुए बालासोर के निकट चांदबली और दीघा के बीच उत्तर ओडिशा तट को पार करने की संभावना है। इसके बाद अगले 24 घंटों के दौरान यह उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर आगे पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ सकता है। वहीं, मौसमी द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में सक्रिय बनी हुई है। इसके अलावा, लगभग 21° उत्तरी अक्षांश के आसपास निचले और ऊपरी क्षोभमंडल में एक शियर ज़ोन मौजूद है। समुद्र तल पर अपतटीय द्रोणिका दक्षिण गुजरात से केरल तट तक फैली हुई है, जबकि एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में लगभग 72° पूर्वी देशांतर के साथ 30° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में सक्रिय है।

End of Feed