उत्तर से दक्षिण तक बदलेगा मौसम का रंग; बारिश-आंधी देगी गर्मी के आगाज को मात, संडे-मंडे को ऐसा रहेगा हाल

उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है। होली और अप्रैल की शुरुआत में गर्मी के बजाए बारिश, आंधी, तूफान और ओलावृष्टि ने ठंडे मौसम का असर दिखाया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी-हवाई चक्रवाती परिसंचरण के चलते अगले सप्ताह तक कई राज्यों में मौसम सक्रिय रहेगा। ऐसे में आइए जानें कल का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर से पूर्वी और दक्षिण भारत तक मौसम के हालात बिल्कुल बदल चुके हैं। जहां लोगों को यह लग रहा था कि होली के बाद या अप्रैल की शुरुआत होते ही गर्मी अपना असर दिखाएगी वहीं इसके ठीक उलटा हुआ। बारिश-आंधी, तुफान और ओलावृष्टि की घटनाओं ने गर्मी के आगाज पर मानो पानी ही फेर दिया। मौसम प्रणालियों की बात करें तो, मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद चक्रवाती परिसंचरण वाला पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है और यह निचले और ऊपरी वायुमंडलीय स्तरों के बीच स्थित है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

निचले वायुमंडलीय स्तर पर पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी-हवाई चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है। इसी तरह, छत्तीसगढ़ और उसके आस-पास के इलाकों में भी निचले स्तर पर एक ऊपरी-हवाई चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में निचले स्तर पर एक और ऊपरी-हवाई चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 07 अप्रैल 2026 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आइए जानें अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में कल का मौसम (Kal Ka Mausam) कैसा रहेगा?

End of Feed