4, 5 दिसंबर को बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, भारी बारिश, आंधी-तूफान का पूर्वानुमान; कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 04 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में दितवाह साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Ditwah Cyclonic Circulation) का असर रहेगा, जिसके प्रभाव से तेज हवाओं के साथ बादल गरज चमक के साथ जमकर बरसते नजर आएंगे। इसका आंशिक असर पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों पर भी रह सकता है। इधर, पहाड़ों पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने जा रहा है। लिहाजा, गुरुवार और शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी दर्ज की जाएगी। आईएमडी ने पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश से लेकर बिहार तक शीतलहर (Cold Wave) चलने और कोहरा छाने की संभावना बढ़ गई है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 और 5 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर के विभिन्न ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बादलों की आवाजाही रहेगी व बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना बन रही है। इस नए मौसमी सिस्टम के असर से हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। पहाड़ों पर मौसमी गतिविधियां उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर भी खासा असर डालेंगी। मौसम विभाग का मानना है कि धीरे-शीतलहर की रफ्तार बढ़ेगी और तापमान लुढ़केगा, जिससे लोगों को घने कोहरे के बीच सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा। स्काईमेट ने 3, 5 और 5 दिसंबर को तमिलनाडु के आसपास दितवाह चक्रवाती तूफान (Ditwah Cyclonic Circulation) के सक्रिय रहने से तेज आंधी और तूफानी हवाएं बहेंगी व भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। तूफान का असर आंध्र प्रदेश, केरल, लक्ष्यद्वीप और कर्नाटक के कुछ हिस्सों पर रहने से मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

हरियाणा और पंजाब का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में शीतलहर रफ्तार पकड़ सकती है। फिलहाल कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान काफी गिर गया है, जिससे सर्दी का एहसास बढ़ा है। खासकर, हिमालयी राज्यों से सटे हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। पंजाब के बठिंडा में 4 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़, पटियाला, लुधियाना, पठानकोट और फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। यानी अब पंजाब में कोल्ड वेव की स्थिति बन चुकी है। वहीं, हरियाणा के विभिन्न हिस्सों पर बर्फीली हवाओं के झोंकों से सर्दी बुरा हाल कर रही है। मौसम विभाग का मानना है अगले 10 दिन तक कोहरा और ठंडी का सितम देखने को मिलेगा। कमोबेश ऐसा ही मौसम मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बना हुआ है। यहां भी शीतलहर का प्रकोप जारी है।

End of Feed