वीकेंड पर IMD का बड़ा अलर्ट; तूफानी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं बदलेंगी मौसम का रुख

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का असर देखने को मिल सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम अस्थिर रहेगा। वहीं, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आइए जानें कल का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अब तक के पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने यही कहा कि देशभर में इस महीने तक तूफानी बारिश का दौर जारी रह सकता है। अगर पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के हाल की बात करें तो, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र व कच्छ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के विभिन्न स्थानों में 50 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज झोंकेदार हवाओं के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइए जानें कल अलग-अलग राज्यों में वेदर कैसा रहेगा तथा आने वाले दिनों में मौसम का रुख किस दिशा की ओर जाएगा।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

इस हफ्ते उत्तर-पश्चिमी भारत पर दो लगातार पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbances) का असर देखने को मिल सकता है। इन विक्षोभों की सबसे अधिक सक्रियता 3 और 4 अप्रैल, और फिर 7 अप्रैल को रहने की संभावना है। इस दौरान कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना भी है। साथ ही, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में 7 अप्रैल तक गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 3 अप्रैल को मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ क्षेत्रों में, तथा 4 अप्रैल, 2026 को पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस हफ्ते उत्तर-पश्चिमी भारत में दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से कुछ कम रहने का अनुमान है।

End of Feed