Kal Ka Mausam : 24 घंटे आंधी-तूफान का पूर्वानुमान, 17 राज्यों में बारिश होगी मूसलाधार; ओलावृष्टि-वज्रपात का अलर्ट

Kal Ka Mausam (31 October 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे की अवधि में उत्तर भारतीय राज्यों और पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। उधर, अर्नब तूफान के असर से दक्षिण और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में तूफान और वर्षा का पूर्वानुमान है।

कल का मौसम 31 अक्टूबर 2026 : उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 के दौरान दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी, गरज-चमक के साथ बादल बरसते नजर आएंगे, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की जाएगी। कई जगहों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। उधर, पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिसके असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के कुछ हिस्सों पर बारिश और बर्फबारी ने सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। स्काईमेट ने चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई पड़ोसी राज्यों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने और मूसलाधार वर्षा का अलर्ट घोषित है। गुजरात में बारिश तो महाराष्ट्र में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

kal ka mausam 31 October 2026.

कल का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में रातभर हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह काले बादल छाए रहे और धुंध रही, जिससे मौसम ठंडा हो गया। राजधानी में चार साल में अक्टूबर का सबसे अधिक बारिश वाला दिन दर्ज किया गया, जबकि 2022 के बाद इस महीने में सबसे अधिक बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से शहर की हवा की गुणवत्ता ’संतोषजनक’ श्रेणी में पहुंच गई है। आईएमडी ने अगले कुछ घंटों के लिए ’रेड’ अलर्ट जारी करते हुए कई हिस्सों में और बारिश तथा गरज के साथ तूफान आने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का ’रेड’ अलर्ट दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नयी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए जारी किया गया था। फिलहाल, न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई 90 दर्ज किया गया, जो ’संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

End of Feed