मार्च के आखिरी दिन IMD का बड़ा अलर्ट; उत्तर से दक्षिण तक दिखेगा बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर

मार्च का महीना समाप्त होने को है और मौसम में अचानक बदलाव से लोगों और किसानों दोनों को मुश्किलें झेलनी पड़ीं। ठंड के बाद जहां गर्मी की उम्मीद थी, वहीं कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिली। ऐसे में आइए जानते हैं कि कल का मौसम 31 मार्च 2026 और अप्रैल के पहले हफ्ते का मौसम देशभर में कैसा रहेगा।

मार्च का महीना अब खत्म होने वाला है। भीषण ठंड के बाद जहां लग रहा था कि अब गर्मी आएगी तो वहीं लोगों बरसात-आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिली। मौसम के इस हाल से किसानों को काफी नुकसान हुआ, साथ ही कई इलाकों में ठनका यानी आकाशीय बिजली गिरने से कुछ लोगों की जान भी गई। ऐसे में आइए जानें कि 31 मार्च और उसके बाद अप्रैल के पहले हफ्ते का मौसम कैसा रहने वाला है? लेकिन उससे बात करते हैं मौसम प्रणालियों की।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega

कल का मौसम कैसा रहेगा

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के कारण, उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिसमें अधिकतम गतिविधि 31 मार्च और 4 अप्रैल के बीच देखने को मिल सकती है। कश्मीर घाटी में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश या हिमपात होने की संभावना है। पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में 31 मार्च को कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। उत्तर-पूर्व भारत और इसके आसपास के पूर्वी हिस्सों में इस सप्ताह बारी-बारी से या व्यापक स्तर पर बारिश होने के साथ गरज, बिजली और तेज हवाओं की संभावना भी है। खासतौर से 31 मार्च और 1 अप्रैल को उत्तर-पूर्व भारत में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी इस सप्ताह बारी-बारी से वर्षा के साथ गरज, बिजली और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, 31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच केरल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

End of Feed