कल का मौसम 30 सितंबर 2025: उत्तर से दक्षिण तक मौसम का उतार-चढ़ाव जारी; कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, जानें IMD का पुर्वानुमान

Kal Ka Mausam, 30 सितंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है, तो कहीं उमस और गर्मी से हाल बेहाल है। पिछले 24 घंटों में कोंकण, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और तटीय कर्नाटक समेत कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में देश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश, तूफान और तेज हवाओं के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): कल नवरात्र की अष्टमी तिथि है और इसी के साथ जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं वैसे-वैसे पूरे देश में मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। इस दौरान हाल तो यह कि कहीं बारिश हो रही है तो कहीं उमस और गर्मी से हाल बेहाल है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के हाल की बात करें तो, कोंकण और गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई, जहां वर्षा की मात्रा 21 सेंटीमीटर या उससे अधिक थी। इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और तटीय कर्नाटक के घाटी क्षेत्रों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेंटीमीटर) हुई। वहीं, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, गोवा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश (7-11 सेंटीमीटर) दर्ज की गई।

Kal Ka Mausam 30 September 2025

कल का मौसम 30 सितंबर 2025

इसी क्रम में अगर कल 30 सितंबर 2025 के मौसम और आगामी दिनों के वेदर अपडेट की बात करें तो, मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, खंभाती की खाड़ी (Gulf of Khambhat) के ऊपर बने निम्न दबाव के प्रभाव से सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 30 सितंबर को इन क्षेत्रों में और भी अधिक भारी बारिश (Heavy Rain) की उम्मीद है। इसके अलावा, गुजरात के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 2 अक्टूबर, 2025 से पूरे भारत में कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ मौसम गतिविधियों में तीव्रता देखने को मिल सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से 3-5°C अधिक रहने की संभावना है, और 4 अक्टूबर को भी यह सामान्य से अधिक बना रह सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कल अन्य क्षेत्रों में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

End of Feed