Kal Ka Mausam : बादलों की कैद में चांद! आने वाला है आंधी-तूफान; 15 राज्यों में बारिश होगी मूसलाधार

kal ka mausam (30 October 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : उत्तर भारत में अगले 24 घंटे के अंदर मौसम बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का खतरा जताया गया है। उधर, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में अर्नब चक्रवाती तूफान के कारण भीषण बारिश का अलर्ट घोषित है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग ने उत्तर भारत में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। गुरुवार की सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में हल्की हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही है, जिससे करवाचौथ पर चांद के निकलने पर संदेह है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ और अर्नब के असर से अगले दो दिन मौसम खराब रहेगा और आंधी-तूफान के साथ बादल बरसते नजर आ सकते हैं। पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों पर मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। इस दौरान हिमालयी भागों पर बर्फबारी और ओलावृष्टि से तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को ठंडक का एहसास होगा। उधर, बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से भीषण तूफानी हवाएं चल रही हैं और पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मूसलाधार वर्षा हो रही है, जिससे जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बादलों का पहरा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान आसमान बादलों से ढके रह सकते हैं। खासकर, करवा चौथ के अवसर पर दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहने के कारण चांद देखने में परेशानी हो सकती है। दरअसल, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 और 30 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बारिश होने का अलर्ट है। आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में आसमान में बादल छाए रहेंगे। खासकर दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में बादलों के कारण चांद देखने में कुछ परेशानी हो सकती है। हवा की गति लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की जानकारी दी गई।

End of Feed